ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरानी जनता २२ बहमन को अमेरिकी अधिकारियों के बयानों का उत्तर देगी। मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने जेनेवा समझौते के बारे में अमेरिकी अधिकारियों के हालिया दावों की प्रतिक्रिया में कहा कि ईरानी जनता २२ बहमन की रैलियों में उनके मूल्यहीन वक्तव्यों का करारा उत्तर देगी। उन्होंने इस बयान के साथ कि अमेरिका ने जेनेवा समझौते की वास्तविक विषय वस्तु प्रकाशित नहीं की है, कहा कि अमेरिकी अधिकारी देश के भीतर जनमत की इच्छाओं को ध्यान में रखकर इस प्रकार का बयान दे रहे हैं जिसे गम्भीरता से नहीं लिया जाना चाहिये। क्योंकि देश के भीतर लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखना उनकी आवश्यकता व विवशता है जिसे समझने की ज़रूरत है। ईरान के विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी अधिकारी इस प्रकार का बयान देकर देश के भीतर अपनी विषम आर्थिक परिस्थिति का उत्तर देने के प्रयास में हैं। विदेशमंत्री ने इस बयान के साथ कि अमेरिका इस परिणाम पर पहुंच गया है कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को बंद कराना असंभव है और वह इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता, कहा कि ईरान स्वयं पर भरोसा करके और हो हल्ले पर ध्यान दिये बिना आगामी वार्ता में भाग लेगा।
6 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 503926
मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने जेनेवा समझौते के बारे में अमेरिकी अधिकारियों के हालिया दावों की प्रतिक्रिया में कहा कि ईरानी जनता २२ बहमन की रैलियों में उनके मूल्यहीन वक्तव्यों का करारा उत्तर देगी