पश्चिमी ईराक़ के अल अम्बार प्रदेश को बचाने के लिये गठित की जाने वाली काउंसिल के चेयरमैन हमदुल हाएस नें कहा है कि सऊदी अरब, ईराक़ में आतंकवादी संगठनों की सबसे ज़्यादा मदद कर रहा है।हमीदुल हाएस नें अल आलम से बातचीत करते हुए कहा है कि सऊदी अरब, ईराक़ में दाएश संगठन का सबसे बड़ा समर्थक है और इसके बावुजूद ईराक़ की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें अल अम्बार प्रदेश के बचाव के लिये गठित की जाने वाली काउंसिल की मदद से भारी संख्या में आतंकवादियों को मार दिया है। इस चेयरमैन नें कहा कि सऊदी अरब ईराक़ में हस्तक्षेप करते हुए दाएश आतंकवादी संगठन के लोगों को ज़ायोनी सरकार की मदद से विभिन्न प्रकार के हथियार उपलब्ध करा रहा है और इस दावे के सुबूत भी मौजूद हैं। स्पष्ट रहे कि दाएश आतंकवादी संगठन ईराक़ और सीरिया में हिंसा व अस्थिता फैलाकर इन दोनों देशों की सरहदों में अपनी सरकार बनाने की कोशिशें कर रहा है।
27 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500993
पश्चिमी ईराक़ के अल अम्बार प्रदेश को बचाने के लिये गठित की जाने वाली काउंसिल के चेयरमैन हमदुल हाएस नें कहा है कि सऊदी अरब, ईराक़ में आतंकवादी संगठनों की सबसे ज़्यादा मदद कर रहा है।