न्यूयार्क में जाने माने अरब पत्रकार नसीरुल अमरी नें कहा हा कि मोरक्को बड़े ही शर्मनाक तरीक़े से बहरैन की डिक्टेटर सरकार का समर्थन कर रहा है।उन्होंने बहरैनी जनता के ख़िलाफ़ आले ख़लीफ़ा की हिंसक पॉलीसियों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आले ख़लीफ़ा की सरकार नज़र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि बहरैन में शाही सरकार नें जनता को सुधारों में शामिल करने का वादा किया था लेकिन ऐसा कोई क़दम देखने को नहीं मिला। इस अरब पत्रकार नें कहा कि आले ख़लीफ़ा की सरकार जनता का एक करने का मौक़ा खो चुकी है और उसने जनता के हक़ में कोई क़दम नहीं उठाया है। नसीरूल अमरी नें कहा कि आले ख़लीफ़ा की सरकार अमरीका और ब्रिटेन के समर्थन से अपनी डिक्टेटरशिप चला रही है और मोरक्को की ख़ामोशी से फ़ायदा उठाते हुए जनता को कुचल रही है। स्पष्ट रहे कि बहरैन की जनता अपने कुचले जा चुके अधिकारों को दोबारा पाने के लिये शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है।
26 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500714
न्यूयार्क में जाने माने अरब पत्रकार नसीरुल अमरी नें कहा हा कि मोरक्को बड़े ही शर्मनाक तरीक़े से बहरैन की डिक्टेटर सरकार का समर्थन कर रहा है।