ईराक़ में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाहियों में आतंकवादी संगठन दाएश का सरग़ना मारा गया है। लेबनान के अलमियादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ के सलाहुद्दीन प्रदेश में ईराक़ व सीरिया में इस्लामी सरकार नामी आतंकवादी संगठन दाएश का प्रमुख लीडर ईराक़ में आतंकवाद के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे स्पेशल आप्रेशन में ढ़ेर हो गया है। दूसरी तरफ़ ईराक़ के अलअम्बार प्रदेश के अल रमादी शहर के अबू जाबिर में ईराक़ की फ़ौज के द्वारा होने वाले हमले में दाएश संगठन के चार आतंकवादी मारे गए हैं जबकि पाँच आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उधर ईराक़ के दक्षिणी शहर करकूक के विभिन्न क्षेत्रों में तीन कार बम धमाकों में 6 लोग मारे गए हैं और 24 लोग घायल हो गए हैं।
26 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500712
ईराक़ में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाहियों में आतंकवादी संगठन दाएश का सरग़ना मारा गया है।