ईराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले 4 कार बम धमाकों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और बहुत से लोग घायल हो गए हैं। बग़दाद में यह कार बम धमाके एक कामर्शियल इलाक़े में उस वक़्त किये गए जब लोग जश्ने मीलादुन्नबी मनाने के लिये सड़क पर इकट्ठा थे। बग़दाद में यह कार बम धमाके संयुक्त राष्ट्र के जनरल सिक्रेट्री बान की मून के दौरे के दौरान किये गए हैं। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन नें इन धमाकों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे सऊदी समर्थित वहाबी आतंकवादियों का हाथ है जो जश्ने मीलादुन्नबी को हराम और बिदअत कहते हैं।
13 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 496958
ईराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले 4 कार बम धमाकों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और बहुत से लोग घायल हो गए हैं