अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नें कहा है कि सम्भावना है कि अगली बार होने वाले स्थाई परमाणु समझौते में ईरान के यूरेनियम के संवर्धन के अधिकारों को शामिल किया जाए। अमरीका नें जेनेवा समझौते के बाद पहली बार ईरान में यूरेनियम के संवर्धन करने के अधिकार की बात को स्वीकार किया है।अमरीका की सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रेन्डेड मीहान नें इस ख़बर का ऐलान करते हुए यह बात कही। उन्होंने ईरान के इस अधिकार को सरकारी रूप में स्वीकार करने के हवाले से व्हाइट हाउस के ख़िलाफ़ होने वाली आलोचनाओं की रोकथाम के लिये कहा कि अमरीका नें अभी इस अधिकार को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है लेकिन ईरान में ही सीमित स्तर पर यूरेनियम के संवर्धन के बारे में वाशिंगटन बातचीत के लिये तैयार है।
6 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 486846
अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नें कहा है कि सम्भावना है कि अगली बार होने वाले स्थाई परमाणु समझौते में ईरान के यूरेनियम के संवर्धन के अधिकारों को शामिल किया जाए। अमरीका नें जेनेवा समझौते के बाद पहली बार ईरान में यूरेनियम के संवर्धन करने के अधिकार की बात को स्वीकार किया है।