19 नवंबर 2013 - 20:30
ईरान का बलूचिस्तान की सीमा पर सुरक्षा दीवार बनाने का एलान।

ब्रिगेडियर जनरल इस्माईल अहमदी मुक़द्दम नें कहा है कि ईरान बलूचिस्तान प्रदेश से जुड़ी हुई सीमा पर दीवार बनाएगा

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल इस्माईल अहमदी मुक़द्दम नें कहा है कि ईरान बलूचिस्तान प्रदेश से जुड़ी हुई सीमा पर दीवार बनाएगाउन्होंने कहा कि यह दीवार ईरान के सीमाई क्षेत्रों में बार्डर पर बनाई जाएगी। ब्रिगेडियर जनरल इस्माईल ने कहा कि इस साल प्राथमिकता के आधार पर सीस्तान व बलूचिस्तान में सीमाई दीवार बनाई जा रही है।  ईरान की पुलिस के कमाण्डर नें कहा है कि ईरान का कुछ सीमाई क्षेत्र पूरब और उत्तर पश्चिम में अस्थिरता का शिकार रहता है और इस अस्तिरता का प्रमुख कारण विदेशी ताक़ते हैं। इस हवाले से ठोस क़दम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा से मादक पदार्थों और पाकिस्तान की सीमा से आतंकवादी व अराजक तत्व, स्मगलिंग और उत्तर पश्चिम में कुर्दिस्तान व तुर्की के सीमाई क्षेत्रों में आतंकवादियों की मौजूदगी, ईरान के लिये असली चैलेंज है और इस सब का सामना करने के लिये ठोस पॉलिसी तैयार की गई है।