12 नवंबर 2013 - 20:30
तेहरान और आई. ए. ई. ए. के बीच होने वाला समझौता लाभदायक।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें तेहरान और आई. ए. ई. ए. के बीच होने वाले समझौते को वास्तविक रूप से लाभदायक और प्रभावी बताया है।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें तेहरान और आई. ए. ई. ए. के बीच होने वाले समझौते को वास्तविक रूप से लाभदायक और प्रभावी बताया है।उन्होंने ईरानी टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान और अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु संगठन के साझा बयान से सभी पक्षकारों के बीच विश्वास को पैदा करने का रास्ता निकलेगा जो सभी पक्षकारों के बीच सभी मतभेदों को दूर करने में सहायक होगा। ईरान के विदेश मंत्री नें कहा कि ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच भी किसी भी तरह के समझौते को लागू करने में आई. ए. ई. ए., परीक्षण का एक ज़रिया है जो इस आधार से भी प्राथमिक भूमिका रखता है। ईरान के विदेश मंत्री नें कहा कि ईरान और पश्चिम के बीच सहयोग पूरे क्षेत्र के लिये लाभदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ पश्चिमी देशों की पाबंदियां मानवीय अधिकारों का खुला हुआ उल्लंघन है और यह अन्तर्राष्टीय समझौतों के ख़िलाफ़ है।