1 नवंबर 2013 - 20:30
हकीमुल्लाह महसूद ड्रोन हमले में मारा गया, तालेबान ने की पुष्टि।

आतंकवादी हकीमुल्लाह महसूद अफ़ग़ानिस्तान में तैनात विदेशी फ़ौजों के ड्रोन हमले में मारा गया है और सऊदी अरब से जुड़े हुए अलअरबिया चैनल के अनुसार आतंकवादी संगठन पाकिस्तानी तालेबान नें इस ख़बर की पुष्टि की है

विदेशी न्यूज़ एजेंसियों नें ऐलान किया है कि आतंकवादी हकीमुल्लाह महसूद अफ़ग़ानिस्तान में तैनात विदेशी फ़ौजों के ड्रोन हमले में मारा गया है और सऊदी अरब से जुड़े हुए अलअरबिया चैनल के अनुसार आतंकवादी संगठन पाकिस्तानी तालेबान नें इस ख़बर की पुष्टि की है।रिपोर्ट के अनुसार हकीमुल्लाह महसूद शुक्रवार की शाम को उत्तरी वज़ीरिस्तान के क्षेत्र में एक घर में तालेबान की एक बैठक में भाग ले रहा था उसी समय अमरीकी ड्रोन नें उस घर को तबाह कर दिया। विदेशी रिपोर्टर्स के अनुसार इस हमले में चार लोग मारे गए हैं।उधर पाकिस्तानी समाचार पत्र जंग नें विदेशी न्यूज़ एजेंसी के हवाले से ख़बर दी है कि अमरीका के ड्रोन हमले में तहरीके तालेबान का प्रमुख हकीमुल्लाह महसूद मारा जा चुका है।जंग की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की एक न्यूज़ एजेंसी का दावा है कि शुक्रवार की शाम को उत्तरी वज़ीरिस्तान में होने वाले ड्रोन हमले में तहरीके तालेबान के प्रमुख हकीमुल्लाह महसूद की मौत हो गई है।जंग के अनुसार इस हमले में मरने वालों की संख्या 6 तक पहुँची है और सूत्रों के अनुसार शाम 6.30 बजे के लगभग मीरन्शाह के डान्डे दर्चा ख़ेल में दो जासूसी विमानों नें एक घर पर चार मीज़ाईल दाग़े जिससे घर और एक गाड़ी तबाह हो गई। इस ड्रोन हमले में 4 आदमी मौक़े पर ही मारे गए जबकि 2 घायलों की मौत बाद में हुई।