1 नवंबर 2013 - 20:30
सीरिया में जारी हिंसा यूरोप और अमरीका तक फैल सकती है

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने चेतावनी दी है कि सीरिया में जारी हिंसा यूरोप और अमरीका तक फैल सकती है।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने चेतावनी दी है कि सीरिया में जारी हिंसा यूरोप और अमरीका तक फैल सकती है।शुक्रवार को अपने तुर्क समकक्ष अहमद दाऊद ओग़लो के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज़रीफ़ ने कहा कि सीरिया में जारी सांप्रदायिक हिंसा रासायनिक हथियारों से भी अधिक घातक होती जा रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि मध्य पूर्व में जारी सांप्रदायिक हिंसा लंदन , न्यूयॉर्क , मैड्रिड और रोम को भी अपनी चपेट में ले सकती है।ग़ौरतलब है कि सीरिया में वर्ष 2011 से सशस्त्र आतंकवादी गुट हिंसक कार्रवाईयां कर रहे हैं, पश्चिमी शक्तियां और उनके क्षेत्रीय सहयोगी देश विशेष रूप से सऊदी अरब, क़तर और तुर्की सीरिया में आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे हैं।तेहरान के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम से संबंधित मुद्दों की चर्चा करते हुए ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, छह बड़ी वैश्विक शक्तियों के साथ परमाणु वार्ता में ईरान के खिलाफ़ लगाए गए प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए सभी रुकार्टों को दूर करने की कोशिश करेगा।