5 अक्टूबर 2013 - 20:30
शटडाउन सीरिया और ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियों में रुकावट।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता नें कहा है कि अमरीकी सरकार में शटडाउन सीरिया और ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियों में रुकावट का कारण बन रहा है।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें अल अहेद के हवाले से ख़बर दी है कि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता नें कहा है कि अमरीकी सरकार में शटडाउन सीरिया और ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियों में रुकावट का कारण बन रहा है। प्रवक्ता नें कहा कि वित्त मंत्रालय के कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं जिसकी वजह से ईरान और सीरिया के ख़िलाफ़ पाबंदियां लगाने में रुकावट पैदा हो रही है।अमरीका में डेमोक्रेटिक और लोकतंत्रिक पार्टियों के बीच मतभेद की वजह से वर्तमान साल का बजट पास नहीं हो सका है जिसकी वजह से एक मिलियन कर्मचारी बिना सैलरी छुट्टी पर चले गए हैं और अब दूसरे देशों में संकट पैदा करने वाले अमरीका को स्वयं ही भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।