अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान और अमरीका के राष्ट्रपतियों के बीच 34 साल बाद पहली बार बातचीत हुई।अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नें उस समय डाक्टर हसन रूहानी से टेलीफ़ोन पर बात की जब वह वतन वापसी के लिये न्यूयार्क एयरपोर्ट की तरफ़ जा रहे थे।20 मिनट तक हुई इस बातचीत में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों नें ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की।दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के दौरान होने वाली इस बातचीत में इस बात पर सहमति जताई गई कि दोनों देशों के विदेशमंत्री ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण हल के सिलसिले में रणनीति तैयार करें।ईरान के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद ओबामा की रिपोर्टअमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नें डाक्टर हसन रूहानी से बातचीत के बाद व्हाइट हाउस में ऐलान किया कि मैनें अभी ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी से टेलीफ़ोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास रखता हूँ कि ईरान के परमाणु मामले का सकारात्मक हल निकाल सकूँगा और ईरान के परमाणु कार्यक्रम का हल तेहरान और वाशिंगटन के आपसी सम्बंधों की शुरुवात के लिये सकारात्मक क़दम होगा।राष्ट्रपति ओबामा नें ज़ोर देते हुए कहा कि मैं कोशिश करुँगा कि राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ सकारात्मक क़दम आगे बढ़ाऊँ। मैं ईरान के साथ विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनने की पूरी सम्भावना देखता हूँ।उन्होंने आगे कहा कि 1979 के बाद से ईरान और अमरीकी राष्ट्रपति के बीच यह पहला सम्बंध स्थापित हुआ है। अब हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम कूटिनीतिक राह बनाएं और हमारे पास बहुत ही अच्छा मौक़ा है कि हम तेहरान की नई सरकार के साथ आगे बढ़ सकें।
27 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 467619
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नें उस समय डाक्टर हसन रूहानी से टेलीफ़ोन पर बात की जब वह वतन वापसी के लिये न्यूयार्क एयरपोर्ट की तरफ़ जा रहे थे।