20 सितंबर 2013 - 19:30
मिस्र में शेख़ यूसुफ़ क़रज़ावी को गिरफ़्तार करने का आदेश जारी।

मिस्र की अदालत के सरकारी वकील हेशाम बरकात नें मुसलमान इत्तेहाद काउंसिल के प्रमुख शेख़ यूसुफ़ क़रज़ावी को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है। क़रज़ावी पर मिस्री फ़ौजियों की हत्या करने के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें अल वफ़द के हवाले से ख़बर दी है कि मिस्र की अदालत के सरकारी वकील हेशाम बरकात नें मुसलमान इत्तेहाद काउंसिल के प्रमुख शेख़ यूसुफ़ क़रज़ावी को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है। क़रज़ावी पर मिस्री फ़ौजियों की हत्या करने के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है।क़रज़ावी को मिस्र में घुसते ही गिरफ़्तार करने का आदेश दिया गया है। क़रज़ावी नें सीरिया की सरकार ख़िलाफ़ भी फ़तवे दिये थे और आतंकवादियों को सीरिया के फ़ौजियों की हत्या करने के लिये आदेश भी दिया, क़रज़ावी नें मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मुर्सी को हटाये जाने के बाद मिस्र की फ़ौज के ख़िलाफ़ भी फ़तवे जारी किये जिस पर मिस्र की सरकार नें हिंसा फैलाने वाले शेख़ को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है, क़रज़ावी को क़तर की सरकार का दरबारी मुल्ला कहा जाता है जो अमरीका और इस्राईल की इच्छाओं के अनुसार फ़तवे जारी करता रहता है।