31 अगस्त 2013 - 19:30
रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल हर रूप में निंदनीय।

वेन्ज़ोएला के विदेश मंत्री इलियास खावा मिलानो ने रविवार की रात, विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ को फोन करके , तेहरान काराकास संबंधों और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय और विशेष रूप से सीरिया की परिस्थितियों पर बातचीत की ।

 वेन्ज़ोएला के विदेश मंत्री इलियास खावा मिलानो ने रविवार की रात, विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ को फोन करके , तेहरान काराकास संबंधों और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय और विशेष रूप से सीरिया की परिस्थितियों पर बातचीत की ।

इस टेलीफोनी वार्ता में ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ ने ईरान और वेन्ज़ोएला के मैत्रीपूर्ण संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह करीबी संबंध सदैव बने रहेंगे।

 उन्होंने सीरिया के मामले में, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के युद्ध विरोधी पक्ष के महत्व की ओर संकेत करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि रासायनिक शस्त्रों का प्रयोग हर रूप में निंदनीय है और उसके साथ ही हमारा यह भी कहना है कि सैन्य शक्ति का प्रयोग गैर कानूनी कदम है और इससे विश्व शांति को नुकसान पहुंचता है।

 उन्होंने कहा कि बल प्रयोग के भयानक परिणाम निकलेंगे विशेष रूप से इसलिए भी कि सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने वाले पक्ष की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

विदेशमंत्री ने बल दिया कि शक्ति का प्रयोग आंरभिक अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है और हर रूप में उसकी आलोचना की जानी चाहिए क्योंकि यह मात्र एक विषय नहीं बल्कि इसका संबंध अतंरराष्ट्रीय संबंधों के भविष्य पर भी पड़ने वाला है। इस टेलीफोनी वार्ता में वेन्ज़ोएला के विदेशमंत्री ने भी सीरिया में राजनीतिक समाधान के बजाए, युद्ध का मार्ग अपनाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि उनका देश, वार्ता पर बल देता है।