23 अगस्त 2013 - 19:30
मिस्र में मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच जारी हैं झड़पें।

मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें जारी हैं। सूचना के अनुसार ताज़ा झड़पों में चौदह मिस्री घायल हुए हैं

मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें जारी हैं। सूचना के अनुसार ताज़ा झड़पों में चौदह मिस्री घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास की रिपोर्ट के अनुसार क़ाहिरा में 27 और तन्ता में 25 लोग घायल हुए हैं जबकि दक़हलिया में दो लोग घायल हुए हैं।

दूसरी ओर मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति सैकड़ों समर्थकों ने क़ाहिरा में कर्फ़्यू की अनदेखी करते हुए प्रदर्शन किया और सेना और अंतरिम सरकार के विरुद्ध नारे लगाए। इससे पूर्व शुक्रवार को भी सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल का प्रयोग किया था। प्रदर्शनकारी इसी प्रकार मिस्र के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक की आज़ादी की निंदा कर रहे थे।