20 अगस्त 2013 - 19:30
सीरिया में आतंकवादियों नें 200 लोगों की हत्या की।

सीरिया में पश्चिमी और कुछ अरब देशों का समर्थन पा रहे तकफ़ीरी वहाबी आतंकवादियों नें 200 आम लोगों की हत्या कर दी है

सीरिया में पश्चिमी और कुछ अरब देशों का समर्थन पा रहे तकफ़ीरी वहाबी आतंकवादियों नें 200 आम लोगों की हत्या कर दी है। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के पश्चिमी शहर लाज़क़िया के चिकित्सा सम्बंधी लोगों नें कहा है कि 200 लाशें अस्पताल लाई गई हैं जिनमें अधिकरतर बूढ़े, बच्चे और महिलाओं की लाशें हैं। आतंकवादियों नें लाज़क़िया शहर के उपनगरीय क्षेत्रों में फ़ौज के आने से पहले इन निहत्थे लोगों की हत्या कर दी। सीरिया की फ़ौज नें बड़े स्तर पर आप्रेशन चलाकर लाजक़िया के उपनगरीय क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। उधर ख़बरे हैं कि फ़ौज नें दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों में आप्रेशन शुरू किया है और उपनगरीय क्षेत्रों को बिजली सप्लाई करने वाले बिजली घर के निर्माण और मरम्मत का काम शुरू किया है। स्पष्ट रहे कि आतंकवादियों नें इस बिजली घर को तबाह कर दिया था।