20 अगस्त 2013 - 19:30
बश्शार असद नें हसन नसरुल्लाह से टेलीफ़ोन पर क्या बात की?

बैरुत के ज़ाहिया क्षेत्र में होने वाले बम धमाके के बाद बश्शारुल असद नें सय्यद हसन नसरुल्लाह से टेलीफ़ोन पर बात कर के इस धमाके में शहीद होने वाले लोगों के लिये शोक व्यक्त किया

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अलआलम नें ख़बर दी है कि बैरुत के ज़ाहिया क्षेत्र में होने वाले बम धमाके के बाद बश्शारुल असद नें सय्यद हसन नसरुल्लाह से टेलीफ़ोन पर बात कर के इस धमाके में शहीद होने वाले लोगों के लिये शोक व्यक्त किया।कुवैत के अल-राए अख़बार नें हिज़बुल्लाह के अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि बश्शारुल असद नें शहीद होने वालों के घर वालों से शोक और सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि सीरिया हिज़बुल्लाह की मदद से बहुत जल्दी ही आतंकवाद का बीज ख़त्म करने में सफल हो जाएगा। हिज़बुल्लाह के अधिकारियों के अनुसार ज़ाहिया में जो बम धमाका किया गया उसमें प्रयोग होने वाले बम के लोहे से पता चलता है कि यह बम लेबनान के अन्दर ही तैयार किया गया था। उन्होंने यह कहा कि बैरूत में घुसने के सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्ष व्यवस्था है और बाहर से कोई भी विस्फोटक सामग्री लेकर बैरूत में नहीं घुस सकता। हिज़बुल्लाह के सुरक्षा अधिकारियों नें बताया कि लेबनान की आर्मी एंटेलीजेंस और आंतरिक सुरक्षा एजेंसियां ज़ाहिया में हुए बम धमाके की जाँच कर रही हैं।