31 जुलाई 2013 - 19:30
सय्यद हसन नसरुल्लाह ने क़ुद्स दिवस के जुलूसों में भाग लेने की अपील की।

हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें लेबनान की जनता से क़ुद्स दिवस के जुलूसों मे बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें लेबनान की जनता से क़ुद्स दिवस के जुलूसों मे बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय नें भी एक बयान में सारे मुसलमानों को विश्व क़ुद्स दिवस की मुबारकबाद दी।विदेश मंत्रालय के बयान में मुसलमानों के बीच एकता और फ़िलिस्तीन की जनता के प्रतिरोध के समर्थन पर ज़ोर दिया गया है। इस बयान में ईरानी जनता और दुनिया के सभी मुसलमानों और आज़ाद विवेक क़ौमों से कहा गया है कि एक बार फिर अन्तर्राष्ट्रीय यौमे क़ुद्स के अवसर पर सड़कों पर निकल कर फ़िलिस्तीन की जनता का समर्थन और ज़ायोनी सरकार की निंदा करें। याद रहे कि यौमे क़ुद्स के संस्थापक हज़रत इमाम ख़ुमैनी क़ुद्स सरा नें फ़िलिस्तीन के मामले को लोगों के अन्दर जीवित रखने के लिये रमज़ानुल मुबारक के आख़िरी जुमे को यौमे क़ुद्स घोषित किया था।जबकि बहरैन में 14 फ़रवरी के क्रांतिकारियों नें बयान जारी कर के फ़िलिस्तीन की जनता के साथ आपसी एकता दिखाने के लिये विश्व क़ुद्स दिवस के प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में भाग लेने पर ज़ोर दिया है।