अहलबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार हिज़बुल्लाह, लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें बैरूत में एक अफ़्तार पार्टी को सम्बोधित करते हुए यूरोपीय यूनियन की तरफ़ से हिज़बुल्लाह की फ़ौजी शाख़ा को आतंकवादी संगठन की सूची में सम्मिलित किये जाने पर अपने विचारों को लोगों के सामने रखते हुए कहा कि अमरीका और ज़ायोनी लॉबी का हिज़बुल्लाह पर हमला एक नैचुरल बात है। सय्यद हसन नसरुल्लाह नें ज़ोर दिया कि मुख्य बात यह है कि हिज़बुल्लाह को अपने राष्ट्र और इस्लामी दुनिया का समर्थन प्राप्त है और वह उनकी इज़्ज़त, सिद्धांतो और सोच का पूरी तरह से बचाव करती है।उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन का यह क़दम कोई ऐसा क़दम नहीं है जिसके बारे में हम लोगों को आशा नहीं थी।उन्होंने कहा कि यह क़दम यूरोपीय यूनियन का काम नहीं है, यूरोप हमारे बारे में ऐसे विचार नहीं रखता बल्कि अमरीका और इस्राईल के दबाव में आ कर यह कार्यवाही की गई है।हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख नें कहा कि हिज़बुल्लाह नें युद्ध के नियम को बदल कर रख दिया, दुश्मन के लक्ष्यों को मिट्टी में मिला दिया, क़ैदियों को आज़ाद कराया और लेबनान की इज़्ज़त व सर को हमेशा ऊँचा रखा और उसे झुकने नहीं दिया।
25 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 445299
हिज़बुल्लाह, लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें बैरूत में एक अफ़्तार पार्टी को सम्बोधित करते हुए यूरोपीय यूनियन की तरफ़ से हिज़बुल्लाह की फ़ौजी शाख़ा को आतंकवादी संगठन की सूची में सम्मिलित किये जाने पर अपने विचारों को लोगों के सामने रखते हुए कहा कि अमरीका और ज़ायोनी लॉबी का हिज़बुल्लाह पर हमला एक नैचुरल बात है.....