अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की पार्लियामेंट की राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेशी पॉलिसी कमीशन के सदस्य मोहम्मद इस्माईल कौसरी नें कहा है कि अमरीका को किसी भी तरह की बातचीत से पहले ईरानी जनता को अपने विश्वास में लेना होगा।उन्होंने ईरान के साथ बातचीत के विषय में बराक ओबामा के नाम अमरीकी काँग्रेस के 160 सदस्यों के पत्र को एक दिखावटी क़दम बताते हुए कहा कि अमरीका को बातचीत के सम्बंध में सबसे पहले अपना बर्ताव चेन्ज करके ईरानी जनता के विश्वास को जीतने के लिये गंभीर प्रयास करने होंगे।मोहम्मद इस्माईल कौसरी नें कहा कि ईरान के विरुद्ध अमरीका की शत्रुतापूर्ण कार्यवाही का अब तक कोई परिणाम नहीं निकला है।उन्होंने ईरान के विरुद्ध ज़ायोनी सरकार की फ़ौजी धमकियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ज़ायोनी सरकार में अगर इतनी क्षमता होती तो वह कब का ऐसा कर चुकी होती।उन्होंने कहा कि ज़ायोनी सरकार, ईरानी राष्ट्र की बढ़ती हुई ताक़त व क्षमता से डरी हुई है।
23 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 444196
ईरान की पार्लियामेंट की राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेशी पॉलिसी कमीशन के सदस्य मोहम्मद इस्माईल कौसरी नें कहा है कि अमरीका को किसी भी तरह की बातचीत से पहले ईरानी जनता को अपने विश्वास में लेना होगा