14 जुलाई 2013 - 19:30
ईराक़ में हत्याओं का सिलसिला जारी, 47 लोगों की मौत

पूर्वी और दक्षिणी ईराक़ में होने वाले बम धमाकों और आतंकवादी गतिविधियों में सैंकड़ों लोग घायल हो गए।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी और दक्षिणी ईराक़ में होने वाले बम धमाकों और आतंकवादी गतिविधियों में सैंकड़ों लोग घायल हो गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार यह धमाके करबलाए मोअल्ला, नासरिया, हिल्ला, बसरा और कूत के शिया बहुल क्षेत्रों में अफ़्तार से कुछ पहले हुए।इतवार को सबसे बड़ा धमाका देश के दक्षिणी शहर बसरा में एक राजनैतिक पार्टी के आफ़िस के पास हुआ। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई।इसके अतिरिक्त मुसय्यब में एक मस्जिद और नासरिया में एक बाज़ार में धमाका हुआ जबकि पवित्र शहर करबला में भी विभिन्न इलाक़ों में धमाके हुए।यह लगातार चौथा दिन है कि ईराक़ में बम धमाकों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। शनिवार को बग़दाद में एक आत्मघाती हमले और एक बम धमाके में दर्जनों लोगों की मौत और 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।इससे पहले जुमे को देश के उत्तरी शहर करकूक के एक कैफ़े में होने वाले धमाके में 38 लोगों की मौत हो गई।ईराक़ में पिछले कुछ महीनों में हिंसा में तेज़ी आई है और संयुक्त राष्ट्र के रिकार्ड के अनुसार अप्रैल 2013 से अब तक 2500 से ज़्यादा ईराक़ी मारे जा चुके हैं। ईराक़ में अलक़ाएदा से जुड़े, विदेशी सहायता पाने वाले आतंकवादी संगठन बड़े पैमाने पर आतंकवादी गतिविधियों में लगे हुए हैं। अमरीका और उसके क्षेत्रीय साथी देश ईराक़ में गृहयुद्ध करा के देश को बाँटने की साज़िश कर रहे हैं।