11 जुलाई 2013 - 19:30
सीरिया में विद्रोहियों नें किया है रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल।

हलब के पास ख़ानुल अस्ल नामी क्षेत्र में रासायनिक हमले की जगह से जो नमूने प्राप्त हुए थे, उन पर की गई जाँच से पता चला है कि सीरिया में सरकार विरोधी विद्रोहियों नें सीरीन गैस का इस्तेमाल किया था।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि विताली चूर्किन नें कहा है कि इस बात के पुख़्ता सुबूत मौजूद हैं कि मार्च के महाने में सीरिया के हलब शहर के पास दमिश्क के विद्रोही संगठनो ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि हलब के पास ख़ानुल अस्ल नामी क्षेत्र में रासायनिक हमले की जगह से जो नमूने प्राप्त हुए थे, उन पर की गई जाँच से पता चला है कि सीरिया में सरकार विरोधी विद्रोहियों नें सीरीन गैस का इस्तेमाल किया था।याद रहे कि 19 मार्च को ख़ानुल अस्ल में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से 20 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें 16 फ़ौजी थे। उन्होनें यह भी कहा कि रूस में नमूनों पर की गई जाँच रासायनिक हथियारों के एस्तेमाल पर पाबंदी लगाने वाले संगठन ओ. पी. सी. डब्ल्यू. नें इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा जाँच से साबित हुआ है कि सरकार विरोधी विद्रोहियों नें जो राकेट दाग़े थे उसमें सीरीन गैस का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि इससे सम्बंधित सुबूत संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेट्री जनरल बान की मून को पेश किये जाएंगे।