3 जून 2013 - 19:30
अमरीका व इस्राईल, इस्लाम और मुसलमानों के सब बड़े दुश्मन।

इदारए क़ुद्स फ़्रीडम मूमेंट नें अल बलाग़ आर्गेनाइज़ेशन, साउथ इण्डिया उल्मा काउंसिल और विलायत यूथ काउंसिल के सहयोग से बंगलौर में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया......

इदारए क़ुद्स फ़्रीडम मूमेंट नें अल बलाग़ आर्गेनाइज़ेशन, साउथ इण्डिया उल्मा काउंसिल और विलायत यूथ काउंसिल के सहयोग से बंगलौर में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें क़ौमी स्कालर्स, उल्माए केराम और क़ौमी लीडरों के अलावा बड़ी संख्या में मोमिनीन व मोमिनात नें शिरकत कर के अपनी दीनी जागरुकता का सुबूत दिया। सेमिनार का आरम्भ कलामे पाक की तिलावत से हुआ। तिलावत के बाद तक़रीर का सिलसिला आरम्भ हुआ जिसमें विभिन्न उल्मा व स्कालर्स नें लोगों को सम्बोधित किया। अन्त में साउथ इण्डिया काउंसिल के अध्यक्ष हुज्जतुल इस्लाम सय्यद तक़ी आग़ा आबिदी हैदराबादी नें अपनी तक़रीर में ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के लक्ष्यों व उद्देश्यों पर रौशनी डालते हुए मोमिनीन को यह पैग़ाम दिया कि इमामे ख़ुमैनी रह. के नेतृत्व में होने वाला इन्क़ेलाब केवल ईरानी हद तक सीमित नहीं बल्कि यह इन्क़ेलाब पूरी दुनिया के लिये है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन अमरीका व इस्राईल हैं, इसलिये मुसलमानों की ज़िम्मेदारी है कि वह मौजूदा दौर के यज़ीद को पहचान कर उसका डट कर मुक़ाबला करें। 166