25 मई 2013 - 19:30
सीरिया संकट के समाधान के लिये कोशिश जारी रखेंगे।

इराक़ी प्रधानमंत्री नूरी अल-मालेकी ने कहा है कि सीरिया संकट को जंग से हल करने की रणनीति बंद गली में पहुंच चुकी है और इराक़ इस संकट के सियासी समाधान के लिए हर इलाक़ाई व इंटर-नेशनल पहल का समर्थन करेगा।

इराक़ी प्रधानमंत्री नूरी अल-मालेकी ने कहा है कि सीरिया संकट को जंग से हल करने की रणनीति बंद गली में पहुंच चुकी है और इराक़ इस संकट के सियासी समाधान के लिए हर इलाक़ाई व इंटर-नेशनल पहल का समर्थन करेगा।प्रधानमंत्री नूरी अल-मालेकी ने बग़दाद में सीरिया के विदेश मंत्री वलीद अल-मुअल्लिम से मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने सीरिया संकट के ताज़ा हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जंग को छोड़कर सियासी बातचीत द्वारा इस संकट का समाधान निकाला जाना चाहिए। इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश सीरियाई जनता की कठिनाइयों को कम करने के हर कोशिश में भरपूर सहयोग के लिए तैयार है।