4 मई 2013 - 19:30
पवित्र स्थलों के अपमान को लेकर ईरान ने आतंकियों को चेताया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने इंटर-नेशनल संस्थाओं और इस्लामी दुनिया के उल्मा से मांग की है कि वह रसूलुल्लाह स.अ. के सहाबी हुज्र इब्ने अदी और दूसरे इस्लामी पवित्र स्थानों के अपमान के खिलाफ कार्रवाई करें....

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने इंटर-नेशनल संस्थाओं और इस्लामी दुनिया के उल्मा से मांग की है कि वह रसूलुल्लाह स.अ. के सहाबी हुज्र इब्ने अदी और दूसरे इस्लामी पवित्र स्थानों के अपमान के खिलाफ कार्रवाई करें।प्राप्त सूचना के अनुसार ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा कि सीरिया में आतंकवादी समूह जिस तरह के अपराध कर रहे हैं, उसमें इलाक़े में मुसलमानों के प्रति जायोनी और साम्राज्यवादी ताक़तों की दुश्मनी की झलक दिखाई दे रही है और इस तरह की कार्यवाहियों से साफ पता चल रहा है कि उनके पीछे कौन काम कर रहा है।जायोनी और साम्राज्यवादी ताकतें ही सीरिया में आतंकवाद की वित्तीय और सैन्य सहायता कर रही हैं, रामीन मेहमान परस्त ने इलाक़े की हुकूमतों को चेतावनी दी कि वह पश्चिम को सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की इजाज़त न दें क्योंकि सीरिया संकट का एकमात्र हल शांतिपूर्ण बातचीत है।