सीरिया सरकार के समर्थन में दुनिया के कई देशों में बड़े पैमाने पर रैलियों निकाली गईं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन की राजधानी उम्मान में हजारों लोगों ने सीरियाई सरकार के पक्ष में रैलियां निकाली। विभन्न राजनीतिक और लोकप्रिय दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो हजार से अधिक जॉर्डन कार्यकर्ताओं ने रैलियों में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने सीरियाई सरकार के पक्ष में और पश्चिमी देशों और उनके सहयोगी पिट्ठुओं द्वारा सीरिया में हो रही साजिशों के खिलाफ सख्त नारेबाजी की।मराको में सैकड़ों जवानों ने सीरिया के पक्ष में एकता रैली निकाली और सीरियाई आतंकवादियों द्वारा सीरिया में हो रही तबाही की कड़ी निंदा की, रैली में शामिल होने वालों ने सीरिया के सम्मान और स्वायत्तता की रक्षा करने में सीरियाई सैनिकों की भूमिका की सराहना की और सीरिया किसी भी विदेशी हस्तक्षेप का विरोध किया।इसी तरह ट्यूनीशिया और यमन में भी बड़े पैमाने पर रैलियां निकाली गई और लोगों ने सीरियाई जनता के साथ संवेदना प्रकट की और सीरियाई सरकार के समर्थन में नारे लगाए, प्रदर्शनकारियों ने पश्चिमी देशों और उनके अरब सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा यह देश सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करें।........166
4 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 416026
सीरिया सरकार के समर्थन में दुनिया के कई देशों में बड़े पैमाने पर रैलियों निकाली गईं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन की राजधानी उम्मान में हजारों लोगों ने सीरियाई सरकार के पक्ष में रैलियां निकाली.........