इंटरनेशनल मीडिया में एक खबर प्रसारित हुई थी कि तुर्की ईरान की सीमा पर एक एयर बेस को इस्राईल के हवाले करना चाहता है हालांकि तुर्की सरकार ने आज इस खबर को नकार दिया है लेकिन उन्होंने इस इंकार में ऐसे शब्द इस्तेमाल किए हैं जो अपने आप में संदिग्ध हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल संडे टाइम्स में यह खबर छपी थी कि तुर्की सरकार ईरान के परमाणु साइटों पर हमला करने के लिए इस्राईल को बेस देने वाली है, इसके बाद यह खबर पूरी इंटरनेशनल मीडिया पर छा गई।आज एक तुर्की सरकारी अधिकारी ने लगभग इंकार करते हुये कहा कि अभी तुर्की और इस्राईल के सम्बंध इस हद तक नहीं पहुंचे हैं कि यह काम किया जाये।संडे टाइम्स ने लिखा है कि इस्राईल की सुरक्षा परिषद के प्रमुख Yaakov Mydrvr का इरादा है कि वह तुर्की को कुछ मिसाइल और एडवांस फ़ौजी तकनीक देंगे और इसके बदले उससे 1000 मीटर लंबी ईरान से मिलती सीमा पर एयर बेस के इस्तेमाल की इजाज़त लेंगे।लेकिन (Rvtz Sheva) समाचार साइट के अनुसार तुर्की के एक सरकारी अधिकारी ने आज इस खबर को नकार दिया है, लेकिन ऐसे शब्द इस्तेमाल किए हैं जिनके द्वारा खुद इंकार करने पर सवालिया निशान लग जाता है।इस सरकारी अधिकारी ने हुर्रियत अखबार के प्रतिनिधि के साथ बात करते हुए कहा: ऐसा लगता है कि यह रिपोर्ट किसी परिकल्पना को स्पष्ट कर रही है।इस बयान में दिलचस्प बात यह है कि इस अधिकारी ने अपना नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा: हम पहले भी कह चुके हैं कि इस्राईल के साथ हमारे सम्बंध धीरे धीरे ढ़र्रे पर आयेंगे, तब किसी भी सैन्य सहयोग की निगाह से बात करना उचित होगा, अभी हम इस चरण तक नहीं पहुंचे हैं, अभी हमने इस्राईल में अपना नया राजदूत तक तो तय किया नहीं है।जैसा कि इस अधिकारी के बयान से लगता है कि तुर्की सरकार ने ईरान के खिलाफ इस्राईल की सैन्य सहायता करने का सिरे से इंकार नहीं किया है बल्कि मौजूदा हालात में ऐसा कुछ होने से मना किया है। दूसरे शब्दों में यूं कहा जाए कि संभव है कि भविष्य में यह काम हो जाये दूसरी तरफ से इस रिपोर्ट को एक परिकल्पना कहा गया है यानी एक ऐसा काम जो अंजाम पा सकता है और यह नहीं कहा गया है कि यह खबर मात्र एक झूठ है।इससे बढ़कर इतनी महत्वपूर्ण खबर का तुर्की द्वारा आधिकारिक तौर पर इंकार नहीं किया गया है बल्कि एक अज्ञात अधिकारी द्वारा यह काम किया गया है जो खुद साचने लायक है।इस सब के बाद तो ऐसा लगता है कि आज तक हम इस्राईल और बाको आज़रबाईजान के बीच गहरे संबंध और वहां की सरकार द्वारा इस्राईल को बेस देने की ख़बरें सुनते आ रहे हैं लेकिन अब बाको और तिल अवीव के सम्बंध के बाद तुर्की में भी ईरान विरोधी गतिविधियां तेज हो जाएंगी।
1 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 415351
इंटरनेशनल मीडिया में एक खबर प्रसारित हुई थी कि तुर्की ईरान की सीमा पर एक एयर बेस को इस्राईल के हवाले करना चाहता है हालांकि तुर्की सरकार ने आज इस खबर को नकार दिया है लेकिन उन्होंने इस इंकार में ऐसे शब्द इस्तेमाल किए हैं जो अपने आप में संदिग्ध हैं