ईरान के नेशनल हितों की रक्षा करने वाली संस्था के प्रमुख ने कहा है कि अलमाती में ग्रुप 5+1 के साथ दूसरे चरण की एटमी बातचीत में अमरीका सहित इंटरनेशनल ताक़तों ने अपने सियासी लक्ष्यों को साधने की पूरी कोशिश की।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नेशनल हितों की रक्षा करने वाली संस्था के प्रमुख सईद यारी ने उल्लेख किया कि अमरीका और उसके घटक मुल्कों ने हमेशा की तरह इस बार भी समय बर्बाद करने तथा ईरान की एटमी गतिविधियों पर चिंताएं व्यक्त करने की कोशिश की।यारी ने ईरान की ओर से विश्वास बहाली के लिए उठाए जाने वाले क़दमों की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से पश्चिम को इस तरह के क़दमों पर विश्वास नहीं है, इसी वजह से ग्रुप 5+1 के व्यवहार पर तेहरान को भरोसा नहीं है।सईद यारी ने कहा कि ईरान के विरुद्ध दबाव में बढ़ोतरी करना एवं पाबंदियों को कड़ा करना बातचीत प्रक्रिया के लिए उचित नहीं है, उन्होंने कैथरीन एश्टोन के इस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रतिबंध बातचीत प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहायक हैं।..........166
6 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 406864
ईरान के नेशनल हितों की रक्षा करने वाली संस्था के प्रमुख ने कहा है कि अलमाती में ग्रुप 5+1 के साथ दूसरे चरण की एटमी बातचीत में अमरीका सहित इंटरनेशनल ताक़तों ने अपने सियासी लक्ष्यों को साधने की पूरी कोशिश की....