22 मार्च 2013 - 19:30

इराक़ के डॉक्टरों का कहना है कि वर्ष 2003 के बाद से वहां के बच्चों में जन्मजात विकारों में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है.....

इराक़ के डॉक्टरों का कहना है कि वर्ष 2003 के बाद से वहां के बच्चों में जन्मजात विकारों में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।अस्पताल के डॉक्टर मोहसिन सबाक़ का मानना है कि स्पाइना बिफ़िडा जैसे जन्मजात विकारों में बढ़ोतरी की वजह वर्ष 2003 में अमरीका के नेतृत्व में इराक़ पर आक्रमण है।सात दिन की ज़हरा भी स्पाइना बिफिडा बीमारी से ग्रस्त है। यह एक ऐसा विकार है जो ईराक़ी डॉक्टरों के अनुसार, बसरा और इराक़ के उन इलाकों में तेज़ी से बढ़ रहा है जहां अमरीका और उसके घटक देशों ने ख़तरनाक हथियारों और कलस्टर बमों का प्रयोग किया था।डॉक्टर सबाक़ इन बढ़ते मामलों से चिंतित हैं। उनके अध्ययन के मुताबिक़ जन्मजात विकार वाले बच्चों के बालों और दांतों में सीसा और पारे की मात्रा बहुत अधिक होती है। और उन्हें यक़ीन है कि इसका संबंध अमरीकी आक्रमण से है।