इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बल के डिप्टी चीफ़ आफ़ स्टाफ़ जनरल जज़ायरी ने कहा है कि देश के कमांडरों को शत्रु के हर आक्रमण का तत्काल जवाब देने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।जनरल जज़ायरी ने शनिवार को कहा कि हमारे कमांडरों ने इस बात पर सहमति कर ली है कि शत्रु के हर आक्रामक क़दम का तत्काल जवाब दिया जाएगा। जनरल जज़ायरी ने यह बयान ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले की इस्राईली अधिकारियों की धमकियों के जवाब में आया है। गत 4 मार्च को इस्राईली प्रधानमंत्री बेनजमिन नेतनयाहू ने कहा था कि ईरान ने अभी लाल रेखा पार नहीं की है किंतु वह एसा करने के लिए स्वयं को तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल प्रतिबंधों से ईरान को नहीं रोका जा सकता बल्कि आवश्यक है कि इसके साथ ही ठोस सैन्य धमकी भी दी जानी चाहिए।जनरल जज़ायरी ने इस बयान के जवाब में कहा कि धमकियों का ज़माना गुज़र चुका है। ..........166
17 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 400904
इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बल के डिप्टी चीफ़ आफ़ स्टाफ़ जनरल जज़ायरी ने कहा है कि देश के कमांडरों को शत्रु के हर आक्रमण का तत्काल जवाब देने के लिए अधिकृत कर दिया गया है....