सीरिया के अवैध अधिकृत क्षेत्र गोलान में सशस्त्र लोगों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना पर पुनः आक्रमण किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून के प्रवक्ता ने बताया है कि सीरिया में अपहरित फिलीपीनी शांति रक्षक सैनिकों की जार्डन में रिहाई के कुछ ही मिनटों बाद सीरिया के गोलान क्षेत्र में शांति रक्षक सेना पर आक्रमण हुआ किंतु इस आक्रमण में किसी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा। याद रहे इस से पूर्व सीरिया की गोलान पहाड़ियों पर जिस पर इस्राईल ने अवैध अधिकार कर रखा है, गत बुधवार को २१ शांति रक्षक सैनिकों का अपहरण कर लिया गया था जिन्हें रविवार को जार्डन में संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्रः
सीरिया में आतंकवादियों ने संरा सैनिकों पर दोबारा हमला किया
11 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 399360
सीरिया के अवैध अधिकृत क्षेत्र गोलान में सशस्त्र लोगों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना पर पुनः आक्रमण किया है