फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान ने एक और अज्ञात ड्रोन अपने कंट्रोल में लेने के बाद सुरक्षित ज़मीन पर उतार लिया है। जानकारी के अनुसार पैग़म्बरे आज़म 8 से नामित जंगी अभ्यास के प्रवक्ता सरदार सरख़ीली ने अपने बयान में खुलासा किया है कि जंगी अभ्यास के दौरान एक अज्ञात ड्रोन के ईरान की हवाई सीमा में प्रवेश के सिग्नल प्राप्त होते ही ईरानी विशेषज्ञों ने ड्रोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और उसे सुरक्षित जमीन पर उतारने में कामयाब हो गए।
पैग़म्बरे आज़म 8 जंगी अभ्यास के प्रवक्ता के मुताबिक इस सिलसिले में अधिक जानकारी उपयुक्त समय पर जनता और मीडिया के सामने पेश की जाएगी।
............
166