7 फ़रवरी 2013 - 20:30

इराक़ के सुरक्षा व अस्पताल सूत्रों ने बताया कि राजधानी बग़दाद में स्थित क़ादेमिया इलाक़े में चीड़ियों की बड़ी मंडी को विस्फोटों का निशाना बनाया गया

इराक़ में शुक्रवार को आतंकवादी कार बम के विस्फोटों में 29 व्यक्ति हताहत और दर्जनों अन्य घायल हुए।इराक़ के सुरक्षा व अस्पताल सूत्रों ने बताया कि राजधानी बग़दाद में स्थित क़ादेमिया इलाक़े में चीड़ियों की बड़ी मंडी को विस्फोटों का निशाना बनाया गया।आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार केन्द्रीय प्रांत बाबिल में स्थित शोमाली क़स्बे में आतंकवादी कार बम के विस्फोट में कम से कम 5 व्यक्ति हताहत और 10 से अधिक घायल हुए।गुरुवार को मुसय्यब और मौसुल नगरों में इस प्रकार के हमलों में सुरक्षा बल के 4 जवान हताहत हुए थे।अभी तक किसी गुट ने इन आतंकवादी हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है किन्तु अलक़ाएदा के तत्व आम तौर से इस प्रकार के आतंकवादी हमले करते हैं। पर्यवेक्षकों का मानना है कि जबसे इराक़ के फ़रारी उपराष्ट्रपति तारिक़ अलहाशेमी को आतंकवादी कृत्यों में लिप्त होने के दोष में फांसी की सज़ा सुनाई गयी है उस समय से इराक़ में आतंकवादी हमलों में तेज़ी आयी है कि जिसका लक्ष्य इराक़ की केन्द्रीय सरकार को कमज़ोर करना है।इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अमरीका की नीतियों को व्यवहारिक बनाने वाले तथा आतंकवादियों का समर्थन करने वाले देश के रूप में सउदी अरब और क़तर, इराक़ में संकट के मुख्य तत्व हैं।..............166