तेहरान के इमाम जुमा ने दुश्मनों और साम्राजी ताक़तों के सामने इस्लामी दुनिया की एकता पर ज़ोर दिया है।
तेहरान के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम वल-मुसलेमीन, काज़िम सिद्दीक़ी ने एकता सप्ताह को इस्लामी दुनिया के लिए इमाम खुमैनी र.ह के यादगार कारनामों में से गिनते हुए कहा कि इस्लामी मुल्कों की एकता से इलाक़े में इस्लाम से दुश्मनी रखने वाली ताक़तों के षडयंत्रों को नाकाम बनाया जा सकता है और यह इस्लामी दुनिया के लिये इमाम ख़ुमैनी र.ह का उपहार है।
उन्होंने मुसलमानों के बीच फूट डालने के लिये साम्राजी ताक़तों और ज़ायोनी शासन के षडयंत्रों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस्लामी मुल्कों को आपसी मतभेद भूल कर इन षडयंत्रों को नाकाम बनाना चाहिए।
हुज्जतुल इस्लाम वल-मुसलेमीन, सिद्दीक़ी ने इसी तरह इलाक़े और दुनिया पर इस्लामी इंक़ेलाब के प्रभावों के बारे में कहा कि इस इंक़ेलाब ने इलाक़े में शक्ति के समीकरण को बदल दिया और वर्ल्ड सिस्टम के लिए नये सुझाव पेश किये।
............
166