ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि इस्लामी जगत में एकता को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक व उचित कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है। अली अकबर सालेही ने तेहरान में आयोजित २६वीं अंतर्राष्ट्रीय एकता कांफ्रेन्स के नाम अपने संदेश में कहा कि आज के विश्व को नई चुनौतियों का सामना है और मुसलमानों को एकता की सुरक्षा के लिए आवश्यक व उचित कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है ताकि वे सफलतापूर्वक इन चुनौतियों का सामना कर सकें। ईरान के विदेशमंत्री ने आतंकवादी कार्यवाहियों में विस्तार को इस्लामी देशों में हस्तक्षेप हेतु साम्राज्य का हथकंडा बताया और बल देकर कहा कि इस्लामी देशों में इस्लाम प्रेमी व्यक्तियों के सत्ता में पहुंच जाने से मुसलमानों के मध्य एकता का महत्व और अधिक स्पष्ट हो गया है। उन्होंने बल देकर कहा कि हालिया वर्षों में इस्लाम के नाम पर आतंकवादी कार्यवाहियों और हिंसा व हत्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने बल देकर कहा कि किसी को भी इस बात की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये कि मतभेदों का लाभ उठाकर वह अपने मुसलमान भाइयों की हत्या करे और एकता को आघात पहुंचाये। ईरान के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि साम्राज्यवादी देश इस्लामी देशों में अपने अवैध हितों को साधने के लिए "फूट डालो और राज करो" की नीति पर अमल कर रहे हैं।
26 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 385465
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि इस्लामी जगत में एकता को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक व उचित कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है......