इराक़ के एक सांसद और उनके अंगरक्षकों की देश के पश्चिमी प्रांत अल-अंबार में हुए आत्मघाती हमले में मौत हो गई। इराक़ के सत्ताधारी राजनीतिक गठबंधन के एक घटक दल के सदस्य अयेफ़न सैदॉन अल-एस्सावी को उस समय निशाना बनाया गया कि जब वे फ़ल्लुजा के दक्षिण में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने गए हुए थे।जिस समय वे फ़ाल्लुजा और आमरिया के बीच सड़क निर्माण कार्यों का जायज़ा लेने अपनी कार से उतरे तो एक व्यक्ति उनके निकट आया और उसने स्यवं को धमाके से उड़ा दिया।फ़्ल्लूजा अस्पताल के अधिकारी डा. आसिम अल हमादानी के अनुसार, इस धमाके में मरने वालों की संख्या सात है तथा छः अन्य घायल हो गए हैं।जानकार सूत्रों का मानना है कि 37 वर्षीय एस्सावी को निशाना बनाने का मक़सद इराक़ में अशांति उत्पन्न करना है। इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि कुछ पड़ोसी अरब देश इराक़ में साम्प्रदायिक हिंसा को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों की सहायता कर रहे हैं।........166
14 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 381990
इराक़ के एक सांसद और उनके अंगरक्षकों की देश के पश्चिमी प्रांत अल-अंबार में हुए आत्मघाती हमले में मौत हो गई।