10 जनवरी 2013 - 20:30

आज इस्लामी रिपब्लिक ईरान सहित पूरी दुनिया के विभिन्न मुल्कों में पैग़म्बरे इस्लाम और उनके प्यारे नवासे हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत का ग़म मनाया जा रहा है......

आज इस्लामी रिपब्लिक ईरान सहित पूरी दुनिया के विभिन्न मुल्कों में पैग़म्बरे इस्लाम और उनके प्यारे नवासे हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत का ग़म मनाया जा रहा है। आज ही के दिन २८ सफर ११ हिजरी क़मरी को पैग़म्बरे इस्लाम  और २८ सफर ५० हिजरी क़मरी को हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम शहीद हुए थे। पैग़म्बरे इस्लाम स.अ., हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम और हज़रत इमाम रेज़ा अलैहिस्सलाम का ग़म मनाने के लिए आज ईरान के पाक शहेर मशहद में लाखों लोग जमा हुए हैं और मजलिसों में पैग़म्बरे इस्लाम स.अ. और हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की ज़िंदगी के विभिन्न पहलुओं पर रौशनी डाली गई। ईरान के पाक शहेर क़ुम सहित दूसरे शहरों में भी मजलिसें आयोजित की गयीं और जलूस निकाले गये। ईरान के हर छोटे बडे शहरों, मस्जिदों और इमाम बारगाहों में मजलिसे आयोजित की गईं। इराक़ से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पाक शहेर नगर कर्बला, नजफ और काज़मैन सहित विभिन्न शहरों में मजलिसों का सिलसिला जारी है। भारत और पाकिस्तान में भी आज पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि व आलेहि व सल्लम और हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत पर शोक मनाया जा रहा है। ज्ञात रहे कि पैग़म्बरे इस्लाम की पाक क़ब्र सऊदी अरब के मदीना शहेर में है जबकि इमाम हसन अलैहिस्सलाम की पाक क़ब्र जन्तुल बक़ीअ नामक कब्रिस्तान में है और उनकी क़ब्र के ऊपर बने पाक रोज़े को सऊदी अरब की तानाशाही एवं वहाबी सरकार ने लगभग सौ साल पहले शहीद कर दिया था।...........166