9 जनवरी 2013 - 20:30

इराक़ के पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट गुरुवार की सुबह बग़दाद के हुर्रिया इलाक़े में एक बस स्टाप के निकट किया गया.....

इराक़ी की राजधानी बग़दाद में कार बम के आतंकवादी हमले में 5 व्यक्ति हताहत और 15 अन्य घायल हुए।इराक़ के पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट गुरुवार की सुबह बग़दाद के हुर्रिया इलाक़े में एक बस स्टाप के निकट किया गया।यह आतंकवादी आक्रमण इतना भीषण था कि नज़दीक में खड़ी पांच मिनीबस भी ध्वस्त हो गयीं।ज्ञात रहे इराक़ में हालिया दिनों में शीया मुसलमानों को निशाना बना कर किए गए आतंकवादी हमलों में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।3 जनवरी को बग़दाद के दक्षिण में स्थित मुसय्यब क़स्बे में इमाम हुसैन के जुलूस पर किए गए आतंकवादी कार बम के हमले में 17 व्यक्ति हताहत और 45 अन्य घायल हुए थे।31 दिसंबर 2012 को इराक़ के कई नगरों व क़स्बों में हुए आतंकवादी हमलों में बच्चों सहित लगभग दो दर्जन लोग हताहत और 80 अन्य घायल हुए थे।  इराक़ सरकार ने पिछले कुछ महीनों से इस देश में सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के उपाय तेज़ किए हैं।पर्यवेक्षकों का मानना है कि जबसे इराक़ के फ़रारी उपराष्ट्रपति तारिक़ अलहाशेमी को आतंकवादी कृत्यों में लिप्त होने के दोष में फांसी की सज़ा सुनाई गयी है उस समय से इराक़ में आतंकवादी हमलों में तेज़ी आयी है कि जिसका लक्ष्य इराक़ की केन्द्रीय सरकार को कमज़ोर करना है। ...........166