अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने ईरान के लेटिन अमरीकी देशों के साथ बढ़ते संबंधों पर अंकुश लगाने के लिए एक नये क़ानून पर हस्ताक्षर किये हैं। प्रेस टीवी के अनुसार इस नये क़ानून में जिस पर बाराक ओबामा ने शुक्रवार को हस्ताक्षर किये, अमरीकी विदेशमंत्रालय को आदेश दिया गया है कि वह लेटिन अमरीका में ईरान की कथित शत्रुतापूर्ण उपस्थिति पर अंकुश लगाने के लिए १८० दिनों में कोई रणनीति पेश करे। याद रहे हालिया वर्षों में लेटिन अमरीकी देशों से ईरान के संबंधों में विस्तार हुआ है और वर्ष २००५ से २०१२ के मध्य लेटिन अमरीकी देशों में ईरानी दूतावासों की संख्या ५ से बढ़कर ११ हो गयी। लेटिन अमरीकी देश भी ईरान के संबंध विस्तार का स्वागत करते हैं और इन देशों में ईरान की लोकप्रियता ने वाशिंग्टन में चितां फैला दी है क्योंकि अमरीका प्रभाव की दृष्टि से इस क्षेत्र पर अपना एकाधिकार समझता है। .......... 166
28 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 376718
अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने ईरान के लेटिन अमरीकी देशों के साथ बढ़ते संबंधों पर अंकुश लगाने के लिए एक नये क़ानून पर हस्ताक्षर किये हैं.....