18 दिसंबर 2012 - 20:30

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने युवा पीढ़ी के लिए ईरान की वैज्ञानिक प्रगति के काल व बड़ी हस्तियों के उल्लेख पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी उन्हें आदर्श बनाए..........अरब व अफ़्रीक़ी मामले के विदेश सचिव हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि यदि विदेश से आतंकवादियों को सहायता रुक जाए तो सीरिया में शांति स्थापित हो जाएगी...

अरब व अफ़्रीक़ी मामले के विदेश सचिव हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि यदि विदेश से आतंकवादियों को सहायता रुक जाए तो सीरिया में शांति स्थापित हो जाएगी। उन्होंने रशिया टुडे से विशेष साक्षात्कार मे कहा कि यदि कुछ विदेशी पक्ष सीरिया में आतंकवादियों और विद्रोहियों की मदद रोक दें तो इस देश में तेज़ी से शांति स्थापित हो सकती है। इस स्थिति में इस देश में पूर्ण सुधार और सरकार तथा विपक्ष के बीच वार्ता के लिए भूमि प्रशस्त हो जाएगी। उन्होंने सीरिया की अशांति समाप्त करने के लिए ईरान की ओर से प्रस्तुत किए गए 6 सूत्रीय प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए, सीरिया के संबंध में संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब लीग के संयुक्त दूत लख़दर ब्राहीमी की शांति योजना के प्रति तेहरान के समर्थन पर बल दिया। सीरियाई सरकार का कहना है कि उनके देश में अशांति का षड्यंत्र विदेश द्वारा रचा गया है और इस बात की रिपोर्टें आ रही हैं कि सीरिया में इस समय दमिश्क़ सरकार से लड़ रहे विद्रोहियों में अधिकांश विदेशी आतंकवादी हैं जिनमें मुख्य रूप से मिस्र, अलजीरिया, सउदी अरब और अफ़ग़ानिस्तान से आए हुए आतंकवादी हैं। ज्ञात रहे मंगलवार 27 नवंबर को सीरियाई समाचार पत्र अलवतन ने 18 देशों के 142 आतंकवादियों के नाम प्रकाशित किए जो सीरियाई सुरक्षा बलों के साथ लड़ाई में मारे गए। इन आतंकवादियों में लगभग 50 सउदी अरब के थे। ज्ञात रहे सीरिया की समस्या के संबंध में 30 जून को जनेवा बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के विदेश मंत्री और सीरिया के पड़ोसी देश सीरिया में एक ऐसी ट्रान्ज़िशनल सरकार के गठन पर सहमत हुए थे जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का प्रतिनिधित्व हो किन्तु जुलाई के आरंभ में पेरिस में सीरिया के तथाकथित मित्र देशों की बैठक में ये देश जनेवा बैठक की सहमति से पीछे हट गए और बश्शार असद से सत्ता से हटने की ज़िद्द करने लगे। रूस और चीन पश्चिम की बश्शार असद से सत्ता से हटने की मांग के मुखर विरोधी हैं। रूस जनेवा सहमति के आधार पर सीरिया की समस्या के राजनैतिक समाधान पर बल देता है ............. 166