प्रेस टीवी के अनुसार, सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में स्थित फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविर अल यरमूक को निशाना बनाकर एक शक्ति शाली बम विस्फ़ोट किया गया है, यह ऐसी स्थिति में है कि जब सीरियाई सुरक्षा बल विदेशी सहायता प्राप्त आतंकवादियों से लड़ने में व्यस्त हैं। शनिवार को दमिश्क़ के निकट दक्षिण में भीड़ भाड़ वाले तक़द्दुम इलाक़े में यह विस्फ़ोट हुआ है। प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि वहाँ कई लोग हताहत और घायल हुए हैं, लेकिन प्रभावित होने वाले लोगों की सही संख्या के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरणार्थी शिविर पर बशार असद की सरकार से लड़ रहे आतंकवादियों ने बम से हमला किया है। पिछले कई महीनों से यरमूक कैम्प और उसके आसपास के इलाक़ों में आतंकवादियों ने बड़े पैमाने पर हिंसात्मक कार्यवाहियां अंजाम दी हैं। सितम्बर के महीने में फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर किये गये बम हमले में लगभग 20 से अधिक लोग मारे गये थे। विदेशी सहायता प्राप्त आतंकवादी मार्च 2011 से सीरिया में हिंसात्मक कार्यवाहियां अंजाम दे रहे हैं। .......... 166
14 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 372594
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में स्थित फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविर अल यरमूक को निशाना बनाकर एक शक्ति शाली बम विस्फ़ोट किया गया है, यह ऐसी स्थिति में है कि जब सीरियाई सुरक्षा बल विदेशी सहायता प्राप्त आतंकवादियों से लड़ने में व्यस्त हैं....