एक रूसी विशेषज्ञ ने बल दिया है कि ईरान अमरीका के ड्रोन विमानों को पकड़ने वाला विश्व का एकमात्र देश है।रूस की नेश्नल डिफेंस पत्रिका के संपादक एगोर कारोतचिन्को ने इस बात पर बल देते हुए कि अमरीका के जासूसी विमानों को पकड़ने में सफल होने वाला ईरान विश्व का एकमात्र देश है कहा कि यह इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए रक्षा व सैनिक क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता है।इस रूसी टीकाकार ने कहा कि ईरान की नयी सफलता से पता चलता है कि ईरान अमरीका के ड्रोन विमान पर नियंत्रण , उसे डीकोड करने और उसके कंट्रोल सिस्टम में घुसने की तकनीक प्राप्त करने में सफल हो गया है।उन्होंने इसी प्रकार कहा कि ईरान को अमरीका का ड्रोन विमान पकड़ने के अतिरिक्ति अपनी वायु सीमा के उल्लंघन के कारण अंतरराष्ट्रीय न्यायिक संस्थाओं में शिकायत का भी अधिकार है।याद रहे ईरान ने हालिया दिनों में फार्स की खाड़ी में जासूसी में व्यस्त एक अमरीकी ड्रोन विमान को ईरान की वायु सीमा में प्रवेश करने के तत्काल बाद पकड़ लिया। इस विमान का नाम स्कैन ईगल है।...........166
5 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 370197
एक रूसी विशेषज्ञ ने बल दिया है कि ईरान अमरीका के ड्रोन विमानों को पकड़ने वाला विश्व का एकमात्र देश है.........