पाकिस्तान के पंजाब, सिंध, खैबरपख्तोनख्वा, बलूचिस्तान, तथा कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों सहित गिलगित बलतिस्तान में 9 और 10 मुहर्रम को मोबाइल फोन सेवा बंद करने की घोषणा कर दी गई।पाकिस्तान के गृहमंत्री का कहना है कि पीटीसीएलवी फोन बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान में पहले ही मोटरसाइकिल की डबल सवारी पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने बताया कि देश भर के 49 शहरों में 9 और 10 मुहर्रम को मोबाइल सेवा बंद रहेगी, पंजाब के 14 शहरों में मोबाइल फोन सेवा बंद रहेगी उन्होंने सिंध में मोबाइल सेवा से वंचित नगरों का नाम बताते हुए कहा कि बलूचिस्तान के 10 शहरों और खैबरइ पख्तूनख्या के 11 शहरों में भी मोबाइल फोन सेवा बंद रहेगी। पाकिस्तानी गृहमंत्री का कहना था कि गिलगित में मोबाइल सेवा 9 और 10 मुहर्रम बंद होगी जबकि इस्लामाबाद के सैक्टर जी 6 और 9 में भी मोबाइल फोन सेवा बंद करने का फैसला किया गया है। याद रहे पाकिस्तान चरमपंथी, शीआ समुदाय को प्रायः आतंकवादी आक्रमणों का निशाना बनाते हैं और मुहर्रम के अवसर पर इन आक्रमणों में तेज़ी आ जाती है जब शीआ समुदाय पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मना रहे होते हैं।.......166
22 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 367155
पाकिस्तान के पंजाब, सिंध, खैबरपख्तोनख्वा, बलूचिस्तान, तथा कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों सहित गिलगित बलतिस्तान में 9 और 10 मुहर्रम को मोबाइल फोन सेवा बंद करने की घोषणा कर दी गई.............