हज़ारों पाकिस्तानियों ने हालिया विस्फोटों में मारे जाने वाले ३६ शीआ मुसलमानों के अंतिम संस्कार में भाग लिया। यह लोग मुहर्रम के अवसर पर चरमपंथियों द्वारा किये गये तीन विस्फोटों में शहीद हुए थे।
इस्लामाबाद में समूह डी 8 के शिखर सम्मेलन के अवसर पर जुड़वा नगर रावलपिंडी में एक आत्मघाती हमले में २३ व्यक्ति शहीद और 47 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक है। यह आत्मघाती हमला रावलपिंडी के ढोक सैदां इलाक़े में स्थित क़स्र शब्बीर इमामबाड़े के निकट मुहर्रम से विशेष जुलूस पर किया गया। विस्फोट इतना भीषण था कि इसकी आवाज़ दूर तक सुनी गयी। बुधवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे यह आतंकवादी हमला ऐसी स्थिति में हुआ कि बुधवार को इस्लामाबाद में समूह डी 8 के विदेश मंत्रियों की बैठक हुयी और शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद सहित डी 8 देशों के अनेक राष्ट्राध्यक्ष इस्लामाबाद पहुंच चुके थे।रावलपिंडी में यह आतंकवादी हमला ऐसी स्थिति में हुआ जब बुधवार को ही इससे पहले पाकिस्तान के पश्चिमोत्तरी प्रांत बलोचिस्तासन के केन्द्र क्वेटा के शहबाज़ टाउन इलाक़े में एक बम विस्फोट में एक महिला और 4 सैनिक हताहत हो गए। बुधवार को ही पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाही नगर कराची में शीया समुदाय की सभाओं में श्रंख्लाबद्ध बम विस्फोटों में कम से कम 2 व्यक्ति शहीद और अनेक घायल हुए हैं। गत दो दिनों के दौरान विभिन्न आक्रमणों में ३६ शीआ मुसलमान शहीद हो चुके हैं।
..........
166