27 अक्टूबर 2012 - 20:30

गुल बाई में स्थित केमिकल फैक्टरी में कल रात अज्ञात कारणों से आग लगी और आग बुझाने के काम में कई राहत टीमों के शामिल होने के बावजूद कई घंटे बाद भी आग नहीं बुझाई जा सकी। रिपोर्ट के अनुसार आग ने फैक्टरी के पांच मंजिला इमारत को पूरी तरह प्रभावित करने के बाद फ़ैक्टरी के करीब स्थित चावल के दो गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया.......

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के औद्योगिक केंद्र कराची में एक फैक्टरी में आग लग गई।कराची से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गुल बाई में स्थित केमिकल फैक्टरी में कल रात अज्ञात कारणों से आग लगी और आग बुझाने के काम में कई राहत टीमों के शामिल होने के बावजूद कई घंटे बाद भी आग नहीं बुझाई जा सकी।रिपोर्ट के अनुसार आग ने फैक्टरी के पांच मंजिला इमारत को पूरी तरह प्रभावित करने के बाद फ़ैक्टरी के करीब स्थित चावल के दो गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया।प्रभावित फैक्टरी में विस्फोटक गैर कैमिकल में आग लगने के कारण समय समय पर विस्फोट हो रहे हैं जबकि भवन के कई हिस्से गिर गए हैं।......166