इर्ना सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत अख़ज़र इब्राहीमी ने शनिवार को सीरियाई विदेश मंत्री वलीद अलमोअल्लिम से दमिश्क़ में भेंटवार्ता की। भेंट में सीरियाई विदेश मंत्री के सहायक फ़ैसल मेक़दाद और अहमद अरनूस तथा दमिश्क़ में इब्राहीमी के कार्यालय के प्रमुख मुख़्तार लुंबानी भी उपस्थित थे। ज्ञात रहे अख़ज़र इब्राहीमी सीरिया की समस्या के समाधान के अभियान के लिए अपनी नियुक्ति के पश्चात शुक्रवार को दूसरी बार सीरिया पहुंचे। अख़ज़र इब्राहीमी ने इससे पूर्व कहा था कि वह सीरियाई सरकार, राजनैतिक दलों, और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से भेंट में सीरिया की आम स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा में कमी और ईदुल अज़्हा के अवसर पर पूर्णतः झड़प रुकने की संभावना तलाश करेंगे। ज्ञात रहे अख़ज़र इब्राहीमी से पूर्व सीरिया की समस्या के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग की ओर से नियुक्त संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना पर गंभीरता दिखाते हुए सीरियाई सरकार ने नगरों व क़स्बों से सेनाएं वापस बुला ली थीं किन्तु विदेश समर्थित विद्रोही इस स्थिति का दुरुपयोग करते हुए जनसंहार करने लगे।
...........
166