17 सितंबर 2012 - 19:30

अमेरिकी पुलिस ने घृणास्पद फिल्म निर्माता के घर वालों को अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है.......

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी पुलिस ने घृणास्पद फिल्म निर्माता के घर वालों को अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।वाशिंगटन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लॉस एंजलेस पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि गुस्ताखाना फिल्म निर्माता "निकोला बासली निकोला" के घर वाले भी आधी रात को कैलिफोर्निया क्रीतोस शहर में अपना घर छोड़कर अज्ञात स्थान पर चले गए हैं।घृणास्पद फिल्म निर्माता निकोला बासली को इससे पहले अमेरिकी पुलिस ने गुप्त रूप से अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित किया था।अमेरिकी अधिकारियों ने निकोला बासली को गुस्ताखाना फिल्म बनाने का मुख्य पात्र बताया लेकिन उसके खिलाफ विचार अभिव्यक्ति के कानून के बहाने किसी भी कानूनी कार्रवाई से परहेज किया है जबकि इस फिल्म बनाने में विश्व जायोनिज़्म के शामिल होने को स्वीकार किया गया है।समाचार समाप्त....166