पाकिस्तान में अमरीका विरोधी प्रदर्शन में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कराची नगर में इस्लाम विरोधी फ़िल्म पर अपना विरोध दर्शाने के लिए अमरीकी वाणिज्य दूतावास की ओर जनता ने एक रैली निकाली जिसे रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े उपाय किए किंतु भीड़ बेक़ाबू हो गई जिसके बाद पुलिस ने हवाई फ़ायरिंग की। इसके बावजूद अनेक लोग वाणिज्य दूतावास की इमारत तक पहुंचने में सफल हो गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले फेंके और फ़ायरिंग की जिसमें दो लोगों के हताहत और अनेक अन्य के घायल होने की सूचना है। पाकिस्तान के सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
......
166