अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार "धर्मों और संस्कृतियों के बीच संवाद" के शीर्षक से छब्बीसवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 9 से 11 सितंबर 2012, बोस्निया हर्ज़गोविना की राजधानी साराईवो में आयोजित हो रहा है।
इस धार्मिक सम्मेलन में जिसमें इस्लामी मामलों में सुप्रीम लीडर के सलाहकार और विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य अयातुल्लाह मोहम्मद अली तस्ख़ीरी सहित दुनिया भर से 60 धार्मिक हस्तियों भाग लें रही हैं।
पवित्र शहर नजफ़े अशरफ़ में रहने वाले मराजए तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद सईद हकीम के प्रतिनिधि श्री सैयद सालेह हकीम और लेबनान व यूरोप के कुछ अन्य धार्मिक नेता शिया प्रतिनिधियों के रूप में इस सम्मेलन में भाग लेकर विभिन्न आयोगों में अपनी भूमिका निभाएंगे और अंतरराष्ट्रीय शांति के बारे में विभिन्न विषयों पर भाषण देंगे। क्योंकि यह बात सुनिश्चित है कि इस तरह के वार्तालाप इंसानों को हर दिशा में अंतरराष्ट्रीय शांति का उपहार दे सकते हैं।
"धर्मों और संस्कृतियों के बीच संवाद" का विश्व सम्मेलन है क्या?
"धर्मों और संस्कृतियों के बीच संवाद" का विश्व सम्मेलन हर साल सेंट जीडयो समुदाय (Community of Sant'Egidio) द्वारा दुनिया के किसी एक देश में आयोजित होता है। यह संगठन एक इतालवी धार्मिक संगठन है जो इस बैठक के आयोजक के रूप दुनिया के धर्मों और मज़हबों की विभिन्न हस्तियों को शिरकत का निमंत्रण देता है, जिनका संबंध विभिन्न मज़हबों, धर्मों और समुदायों से है और उनमें ईसाई, मुसलमान, यहूदी, हिन्दू, बौद्ध आदि शामिल हैं. उल्लिखित कम्युनिटी इस बैठक में कुछ लोगों को भाषण या लेख पढ़ने के लिए बुलाती है।
"धर्मों और संस्कृतियों के बीच संवाद 'के अंतर्गत इन वार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैठकों का सिलसिला 1986 से दुनिया के कैथोलिक ईसाइयों के धर्म गुरू पॉप जान पल द्वारा आयोजित हुआ और उस समय से आज तक हर साल मज़हबों और धर्मों के बीच रचनात्मक संवाद के उद्देश्य से आयोजित होता रहा है।
"धर्मों और संस्कृतियों के बीच संवाद" का गत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पिछले साल सितम्बर के महीने में जर्मनी के शहर मयूनख में आयोजित हुआ था।
छब्बीसवीं बैठक
इस वर्ष के सम्मेलन की मेजबानी "बोस्निया हर्ज़गोविना की मुस्लिम कम्यूनिटी", "सरब आरथोडाकस चर्च", "बोसनियन कैथोलिक अर्च बिशप चर्च" और "बोस्निया हर्ज़गोविना के यहूदी समुदाय" के प्रस्ताव पर और बोस्निया हर्ज़गोविना की लड़ाई और साराईवो की नाकाबंदी की शुरुआत की बीसवीं बरसी के हिसाब से, बोस्निया हर्ज़ेगोविना को दी गई है।
प्रस्ताव देने वालों का कहना है कि वह बोस्निया की युद्ध से प्रभावित राजधानी साराईवो से पूरी दुनिया को शांति का संदेश देना चाहते हैं।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष की बैठक का उद्घाटन समारोह कल रविवार (9 सितम्बर 2012) को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे साराईवो के इस्कन्दरिया हाल में आयोजित हुआ। इस समारोह में बाहरी प्रतिनिधियों और बोस्निया हर्ज़गोविना के धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया।
आयतुल्लाह तसख़ीरी का कार्यक्रम
बोस्निया हर्ज़गवेना में अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार आप बैठक के उद्घाटन समारोह सहित विभिन्न आयोगों की बैठकों में भाग लेंगे और भाषण देंगे। तथा बोस्निया के मुसलमानों से भी भेंट करेंगे और बोस्निया के धार्मिक नेताओं से मुलाकात और कुछ धार्मिक केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।
....
166