2 सितंबर 2012 - 19:30

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया के समाधान के संदर्भ में हर प्रकार के थोपे गये मार्ग को हम असार्थक समझते हैं और उसके विरोधी हैं........

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया के समाधान के संदर्भ में हर प्रकार के थोपे गये मार्ग को हम असार्थक समझते हैं और उसके विरोधी हैं। रूसी विदेशमंत्री सेरगेई लावरोफ़ ने सोमवार को एक साक्षात्कार के दौरान अपनी अमरीकी समकक्ष हिलैरी क्लिंटन से आगामी भेंट की ओर संकेत करते हुए कहा कि सीरिया की परिस्थितियों के बारे में मास्को और वाशिंग्टन के मध्य मतभेद का कारण प्रजातांत्रिक परिवर्तनों और इस प्रकार में बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था में छुपा है। उन्होंने कहा कि सीरिया में अमरीका का मुख्य उद्देश्य, बश्शार असद को राष्ट्रपति पद से हटाना और अंतरिम सरकार का गठन है और वाशिंग्टन चाहता है कि इस समस्या का निवारण, सीरियाई अधिकारियों की भागीदारी के बिना करे जो हमारी दृष्टि में समाधान थोपना है। रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि उनके देश का सुझाव है कि सीरया के संकट के समाधान के लिए जेनेवा समझौते का पालन करना चाहिए जिसके अनुसार सीरिया में संघर्षरत पक्षों को सबसे पहले हिंसा समाप्त करनी चाहिए और उसके बाद वार्ता आरंभ करनी चाहिए।....166